बड़ी खबर - बूढ़ी मां को हो गया कोरोना, तो बेटों ने छोड़ दिया खेत में, फिर हो गए गांव से गायब....
तेलंगाना: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना अलग-अलग राज्यों से हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, संक्रमितों की संख्या के साथ-साथ लापरवाही की खबरें भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आ रहा है, जहां एक महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसके बेटों ने उसे खेत पर छोड़ दिया। इतने से भी कम नही था महिला को उसी हाल में छोड़कर दूसरे गांव चले गए। जबकि महिला चलने फिरने में असमर्थ है।
दरअसल, मामला तेलंगाना के एक वारंगल का है, जहां एक 82 वर्षीय वृद्ध महिला अपने चार बेटे बहुओं के साथ रहती थी। एक दिन पहले महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके बेटों ने चारों बेटों को हुई सबसे पहले उन्होंने अपनी मां को एक खेत में अलग-थलग छप्पर में रहने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद महिला के चारो बेटे गांव से भी फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित महिला चलने फिरने में असमर्थ है वह बिना किसी सहारे के नहीं चल पाती। महिला अकेले ही वेलरु मंडल के पीचारा गाँव में खेत में बने कुँए के पास अपना दिन गुज़ार रही थी। अपनी मां की लाचारी और बेटों के अमानवीय व्यवहार के बारे में जानकारी होने पर उसकी बेटी गांव पहुंची और उसकी देखभाल कर रही है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।