5 जून पर्यावरण दिवस पर बिलासपुर गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण-
बिलासपुर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिलासपुर गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ के युवाओं ने पेड़ प्रेमी सेंदरी के साथ मिल कर पांच पेड़ो का रोपण किया, जिसमें गुलमोहर, आम, जामुन, कदम, महुवा का पेड़ युवाओं के द्वारा लगाया गया, युवा प्रकोष्ठ सचिव अनिल कुमार पाली ने बताया बिलासपुर क्षेत्र में लगातार समाज सेवा की ओर अग्रसर गड़रिया समाज के युवाओं द्वारा विभिन्न कार्य किया जा रहा है, जिसमे आज सेंदरी ग्राम पहुँच कर वृक्षारोपण किया इस प्रकार गड़रिया समाज द्वारा समाज सेवा की ओर लगातार कार्य किया जा रहा है जिससे समाज के अन्य लोगो को जागरूक किया जा सकें।
युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुनील पाली ने कहा वृक्षारोपण के लिए कोई दिन विशेष नही है आप सभी कभी वृक्षारोपण कर सकतें है जिससे वातावरण में ऑक्सीजन की कमी न हो, वहीं कोषाध्यक्ष विनोद पाली ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया जाना चाहिए, और हम भी जरूर करेंगें। इसी क्रम में सभी साथियों ने वृक्षों के संरक्षक का संकल्प ले कर वृक्षारोपण किया गया इस कार्यक्रम में पेड़ प्रेमी सेंदरी की ओर से दुजराम भेड़पाल जी और गड़रिया युवा प्रकोष्ठ बिलासपुर सचिव अनिल कुमार पाली के साथ गोविंद पाली,सुनील पाली,विनोद पाली सूरज धनगर, देव पाल, राजेन्द्र पाली ने अपना सहयोग प्रदान किया।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।