आदिवासियों को हक अधिकार की प्रेरणा देने बनाया गया वीडियो एल्बम- "जल जंगल जमीन"

 

आदिवासियों को हक अधिकार की प्रेरणा 

देने बनाया गया वीडियो एल्बम- "जल 

जंगल जमीन"


जल जंगल जमीन


रायपुर/ गरियाबंद । वर्तमान वैज्ञानिक युग में दुनिया नवीन संसाधनों से निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ता जा रहा है। इसके समानांतर हमारी प्रकृति का भी काफी दोहन होता जा रहा है। जमीनी संस्कृति लगातार खत्म होती जा रही है, तथा पाश्चात्य संस्कृति प्रभावी होता जा रहा है। इस दौर में  भी प्रकृति और संस्कृति दोनों की रक्षा करना देश के आदिवासी भलिभांति जानते हैं। परंतु यह भी सत्य है कि आदिवासियों के जीवन स्तर में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिलता, जबकि ये आदिवासी पुरातन काल से जल जंगल जमीन की रक्षा करते आए हैं।


इन्ही आदिवासियों में अपने माटी के प्रति हक और अधिकार की प्रेरणा जगाने के लिए युवाओं ने आदिवासी सेना छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आदिवासी दिवस के पूर्व यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ी वीडियो एल्बम लांच किया है। जिसका उद्देश्य आदिवासियों को उनके हक अधिकार के प्रति जागृत करना तथा उन पर हो रहे अत्याचार (संदर्भ- सिलगेर, बस्तर एवं नेमावर, म.प्र.) के प्रति निडरता से आवाज उठाना तथा प्रकृति और संस्कृति का संरक्षण करना है। अतः गीत का नाम भी "जल जंगल जमीन" रखा गया है। गीत के निर्माता दीनू नेताम, निर्देशक नरेन्द्र ध्रुव हैं। जिसे अपने स्वर से कांशी जगत ने सजाया है। इस गीत को छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा झारखंड में भी काफी पसंद किया जा रहा है।


गीत सुनने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।👇

जल जंगल जमीन लिंक ल चपक के गीत ल सुनव..विश्व आदिवासी दिवस


Post a Comment

0 Comments