अनुभव और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर तकनीकी शिक्षा मंत्री से मिले आईटीआई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ता-
बिलासपुर। रोजगार तकनीकी शिक्षा विभाग (आईटीआई) में कार्यरत मेहमान द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभागीय मंत्री माननीय श्री उमेश पटेल से उनके निवास में मिल कर अपनी मांग रखी, माननीय मंत्री द्वारा सभी बातों पर गौर करने की सहमति के साथ पत्र लिए और जल्द ही सभी उचित मांगों को पूरा करने की बात कही, आप को बता दें कि आईटीआई में कार्य कर रहें मेहमान प्रवक्ताओं का पिछले सात वर्ष से वेतन वृद्धि नही हुवा है, इसे साथ ही मेहमान प्रवक्ताओं की होने वाली भर्ती में अनुभव को प्राथमिकता नही दी जा रही है जबकि विभाग के अन्य सभी पदों में अनुभव को प्राथमिकता दी जा रही है, इस तरह विभाग में नियमित,संविदा, मेहमान प्रवक्ता के रूप में तीन श्रेणियों में कर्मचारियों को कार्य कराया जा रहा है, जिससे आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण भी लगातार प्रभावित होता रहता है, इन सभी समस्याओं से मंत्री महोदय को अवगत कराते हुवे मेहमान प्रवक्ता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के सभी साथी एकत्रित हुवे।
आईटीआई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ताओं की विभिन्न मांगे:-
पिछले सात वर्षों से वेतन वृद्धि नही हुई है वेतन वृद्धि की जाए।
मेहमान प्रवक्ता भर्ती में अनुभव को प्राथमिकता दी जाए।
मेहमान प्रवक्ताओं के कार्य के घंटे को 05 से 08 घंटा कर के अंशकालीन से पूणकालीन की जाए।
आरपीएल के तहत आईटीआई के मेहमान प्रवक्ताओं को सीटीआई प्रशिक्षण करने की अनुमति दी जाए।
सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अलग-अलग ब्रेक नियम अनुभव नियम को बदल कर एक किया जाए।
मेहमान प्रवक्ताओं की भर्ती को नोडल स्तर से हटा कर संचनालाय स्तर पर किया जाए।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।