आईटीआई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ता
अपनी मांगों को लेकर रायपुर बूढ़ातालाब में करेंगें एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-
11 मार्च को रायपुर धरना स्थल पर हजारों की संख्या में जुटेंगे आईटीआई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ता-
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा टेक्निकल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में आईटीआई की संख्या बढ़ाई गई लेकिन आईटीआई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ताओं की सालों से लंबित समस्याओं पर बिल्कुल भी ध्यान नही दिया, जिससे प्रभावित होकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नियमित पद के विरुद्ध मानदेय पर कार्यरत मेहमान प्रवक्ता(अतिथि व्यख्याता) द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए 11 मार्च 2022 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन रायपुर स्थिति बूढा तालाब धरना स्थल में किया जा रहा है,
मेहमान प्रवक्ता कल्याण संघ से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 07 साल से मेहमान प्रवक्ताओं के वेतन में कोई वृद्धि नही की गई है भर्ती नियम का हवाला देते हुवे केवल 10 हजार वेतन भुगतान किया जाता है, जबकि मेहमान प्रवक्ताओं द्वारा सभी प्रकार का कार्य संस्था प्रमुखों द्वारा लिया जाता है, इसके साथ ही आईटीआई में कार्यरत संविदा प्रशिक्षण अधिकारी को उसी कार्य के लिए 25 हजार से अधिक एवं नियमित कर्मचारी को उसी कार्य के लिए 35 हजार से अधिक का वेतन भुगतान दिया जा रहा है जबकि मेहमान प्रवक्ताओं द्वारा भी प्रशिक्षण का कार्य पूण कार्य किया जाता है और अन्य कर्मचारियों द्वारा भी प्रशिक्षण का ही कार्य पूण कराया जाता है।
आप को बता दें कि मेहमान प्रवक्ताओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार विभाग, शासन के चक्कर सालों से काट रहें है इसके बाउजूद मेहमान प्रवक्ताओं को कुछ हासिल नही हुवा जिसकी वजह से मजबूर होकर सड़क पर उतरे के लिए तैयार होना पड़ रहा है, मेहमान प्रवक्ताओं द्वारा अन्य संगठनों से भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपील की गई है जिसमे सबसे पहले आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष कोमल हुपेंडी द्वारा मेहमान प्रवक्ताओं के घरना प्रदर्शन को समर्थन दिया गया है।
इसी प्रकार रोजगार तकनीकी शिक्षा विभाव द्वारा मेहमान प्रवक्ताओं के लिए अलग से नियम बनाया गया है, DGT दिल्ली के द्वारा प्रशिक्षण पूण करवाने के लिए 8 घण्टे की समय सारणी निर्धारित की गई है, जिसे दरकिनार कर मेहमान प्रवक्ताओं को एक दिवस में केवल 5 घंटे के कार्य के लिए रखा गया है, इसके बाउजूद कार्य को पूण करने के लिए संस्था प्रमुखों/प्राचार्य द्वारा मेहमान प्रवक्ताओं से 8 घंटे का कार्य लिए जाता है,साथ ही परीक्षा ड्यूटी, प्रवेश कार्य, कार्यालय सहायक जैसे अन्य सभी कार्यों में मेहमान प्रवक्ताओं को रखा जाता है जिसका अतिरिक्त भुगतान विभाव के द्वारा नही किया जाता।
मेहमान प्रवक्ताओं द्वारा अपनी प्रमुख मांगों को लेकर रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें प्रमुख तौर पर वेतन वृद्धि, मेहमान प्रवक्ता नियमित भर्ती में अनुभव को प्राथमिकता, अंशकालीन से पूणकालीन, आरपीएल के तहत सीटीआई प्रशिक्षण, नियमितीकरण जैसे मुद्दों को अहम से रखा गया है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।