सभी धर्मों और सभी जातियों के लिए कर रहे हैं काम की राजनीति : आम आदमी पार्टी
बिलासपुर/ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के कैबिनेट मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री गोपाल राय जी के द्वारा विगत राज्य स्तरीय महासम्मेलन में आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को चार्ज किया गया था उसी से उत्साहित पुर्वक पुरे छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहले चरण में मेला-मडई और चौक चौराहों व बजारो में में जाकर आम आदमी पार्टी से जोड़ने हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं और सदस्य बना रहे हैं समय समय पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं भी मौजूद रह कर सदस्यता अभियान में सहयोग कर रहे हैं आम आदमी पार्टी तखतपुर विधानसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर पाली में लगने वाले भव्य मेला में भारी भीड़ के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के कार्यों को दर्शाकर हजारों पंपलेट बांटे व लोगों को स्वच्छ राजनीति में हिस्सा लेने प्रेरित किया जिसमें आम आदमी पार्टी तखतपुर विधानसभा के प्रभारी आर. एन. मिश्रा, अध्यक्ष गणेश कर्माकर, उपाध्यक्ष शरद जायसवाल, सचिव विनय गढे़वाल, कोषाध्यक्ष ज्ञानिकराम साहू, तखतपुर नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र देवांगन कार्यकर्ता दिलेश्वर कश्यप मौजूद रहे विधानसभा सचिव विनय गढे़वाल ने कहा की दिल्ली माडल को देश विदेश में सम्मान मिल रहा है हर क्षेत्र में अपनी साफ नीयत और ईमानदारी से किसी भी कार्य योजना को सुचारू ढंग से करने में आम आदमी पार्टी आज देश की राजनीति में सबसे आगे हैं।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।