महिला दिवस पर कोनी में हुआ कराते स्पर्धा सेंटजेवियर्स भरनी में बेटीयां सिख रही आत्मरक्षा के गुर-
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के द्वारा एक दिवसीय कराते प्रतियोगिता देसाई दाई भवन कोनी में रखा गया जिसमें अतिथि के रूप में सुमित कुमार ने कराते खिलाड़ीयों का हौसला बढ़ाया छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक 2 डान ब्लैक बेल्ट सेन्सई विनय गढे़वाल ने बताया की रेड और ब्लू दो हिस्सों में बंटे खिलाड़ीयों ने अपना अपना शानदार प्रर्दशन करते हुए अच्छा खेलने का पुरा प्रयास किया जिसमें दुर्गेश पटेल, अंजली निषाद, मुकेश जोशी, सुशीला निर्मलकर, मोनिका पटेल, सरोज पटेल, दिलीप घृतलहरे ज्योति यादव, विनय यादव, पुर्वी धनकर, अपेक्षा कौशिक, श्रेया मानिकपुरी, राम पटेल, लखन पटेल, यशवंत प्रजापति, सुखसागर निर्मलकर रहे।
सेन्टर जेवियर्स स्कूल
भरनी में शाम के पाली में बालिका सिख रहे आत्मरक्षा के लिए कराते प्रशिक्षण यहां भी सेन्सई विनय गढे़वाल के द्वारा कराते प्रशिक्षण दिया जा रहा है अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी बालिकाओं को बताया गया की हम कराते सिखकर भी अपना बचाव कैसे कर सकते हैं और सशक्त व मजबूत समाज बनाने में सहयोग कर सकते हैं भरनी में बेटीयां कराते सिखकर अपनी रक्षा करने के साथ-साथ आगे चलकर दुसरो को मार्शल आर्ट कराते सिखने कहेंगी और खुद भी दुसरो को कराते की दांव-पेंच सिखाएंगे।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।