जिले की बुढ़ादेव रथयात्रा का शुरुवात
भैसाझार बैराज के पवित्र आदिवासी
शक्तिपीठ से शुरु
बहुप्रतिक्षित धार्मिक यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह का वातावरण।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया पुरखा, भाषा , संस्कृति , रोजगार के लिए जुझ रहे संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का बहुप्रतिक्षित बुढ़ादेव यात्रा का शुभांरभ आज कोटा विधानसभा क्षेत्र से हो गया । जिसे सफल बनाने के लिए जिला संगठन ने अपनी ताकत झोंक दी है। भैसाझार बैराज से प्रांरभ होकर यह रथयात्रा जिले के चारों विधानसभा में पखवाड़े भर घुमेगी एवं सैकड़ो चिन्हाकिंत जगहो से चुटकी भर मिट्टी संग्रह करके छत्तीसगढ़ियों को जगाने का कार्य करेगी। तत्पश्चात राजधानी में 18 अप्रेल को होने मुख्य कार्यक्रम में समाहित हो जायेगी जहां प्रदेश भर से संबंधित जिलों से रथ पहुचेंगी एवं विशाल कार्यक्रम होगा। संगठन का दावा है कि इस धार्मिक यात्रा के जरिये जिले के सैकड़ो गांवो जाकर 5 लाख लोगों को जगाने का कार्य करेगी ।
संगठन महामंत्री परसराम यादव ने बताया कि हमारे बुढ़ादेव यात्रा को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, सोसल मीडिया में ट्रैंड कर रहा है । इस आयोजन को आदिवासी , सतनामी , कुर्मी , साहू समेत दर्जनों समाज और संगठनो ने समर्थन देने की घोषणा किये है । यह यात्रा 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों को एक सुत्र में पिरोने का कार्य करेगी ।
जिलाध्यक्ष कृष्णा कौशिक ने बताया कि संगठन के प्रदेश कोर कमेटी के आह्वान पर यह यात्रा प्रदेश भर में निकाला जा रहा है , अधिकांश जिलो में यह यात्रा प्रारंभ हो चुकी है और हमारे जिले में भी कल से यह यात्रा प्रारंभ हो रहा है जिसको अनेक विधायक , सरपंच, महापौर, जनप्रतिनिधियों ने भी समर्थन दिया है ।
उपाध्यक्ष अनिल पाली ने बताया कि हमारी धार्मिक मान्यताओं , भाषा , संस्कृति पर लगातार बाहरी आक्रमण किया जा रहा है अतः छत्तीसगढ़ियों को जागरुक करने के लिए प्रदेश के दर्जनों जिलो समेत जिले के रतनपुर , सीपत , बिल्हा , तखतपुर , मस्तुरी, कोटा , बेलपान, मल्हार , चकरभाठा , बिलासपुर क्षेत्र के सैकड़ो गांव में यह रथयात्रा जायेगी ।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।