हसदेव जंगल को काटे जाने को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने नेहरू चौक में किया जमकर प्रदर्शन

 हसदेव जंगल को काटे जाने को लेकर 

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने नेहरू चौक में

 किया जमकर प्रदर्शन



बिलासपुर। जल जंगल जमीन के लिए लड़ रहे संगठन छ्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने हसदेव जंगल में  8000 पेड़ों को काटे जाने का कड़ा विरोध शहर के नेहरु चौक में किया। । 

नेहरु चौक मे विरोध प्रदर्सन करने के बाद सेनाननियों ने पैदल मार्च करते हुये कोन्हेर गार्डन गये जहां इन लाखो वृक्षो को बचाने के लिए आमरण अनशन चल रहा है, जिसका समर्थन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने दिया।

संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्णा कौशिक ने बताया कि  हसदेव के सघन वन को बचाने के लिए हम पुरा प्रयास कर रहे है और इसी विरोध के कारण हमारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को हसदेव जंगल से ही गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है जिसे 4 माह हो चुके है । लेकिन आज छत्तीसगढ़ में लाखों अमित बघेल पैदा हो चुके है । हसदेव जंगल में अभी भी लाखो पेड़ अडानी के कोयले के लिए उजाड़े जाने की योजना है जिसका हम कड़े शब्दों मे विरोध करते है और   प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को इस पर तत्काल रोक लगाने के लिए पहल करना चाहिए।



Post a Comment

0 Comments