कतिया समाज ने निकाली लोखण्डी में भव्य कलशयात्रा-
बिलासपुर/ ग्राम लोखण्डी में नवरात्रि छठ के पावन अवसर पर कतिया समाज लोखण्डी के द्वारा आयोजित माँ कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना कर भव्य 108 कलशयात्रा निकाली गयी। यात्रा गांव के सभी मुख्य मार्गों से गुजरती हुई कतियापारा में स्थित सामाजिक मंच में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूजा के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य एवं बिलासपुर जिला पंचायत की सभापति आदरणीया श्रीमति मीनू सुमंत यादव जी उपस्थिति रही। बच्चियों द्वारा आयोजित गरबा-नृत्य में स्वयं भी हिस्सा लेकर उपस्थित जन-समुदाय को मुग्ध कर दिया। उसके साथ ही बच्चियों को गरबा-नृत्य के कुछ टीप्स भी दिये गये। कलशयात्रा में सभी बहुत उत्साहित के साथ हिस्सा लिये और समाज में एकजुटता का परिचय दिया लोखण्डी कतिया समाज के अध्यक्ष श्री संतोष गढ़ेवाल ने बताया की ऐसे आयोजन समाज के द्वारा करवाए जाते हैं महिला समाज भी मां कात्यायनी देवी के शुभ अवसर पर कलश यात्रा के लिए निर्णय लिए जो साल के दोनों नवरात्रों में किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अतिथि श्रीमती सुमंत यादव जी, गोविन्द यादव जी, हेमंत यादव जी भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के स्वागत के लिए कतिया समाज लोखण्डी के अध्यक्ष श्री संतोष गढ़ेवाल (गुरूजी), कोषाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत लोखण्डी उपसरपंच श्री राम गढ़ेवाल (बसंत), कतिया समाज लोखण्डी के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद वासुदेव, तुरकाडीह के पूर्व सरपंच एवं कतिया समाज जिला बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल गढ़ेवाल, शत्रुहन गढ़ेवाल, रामबहोरिक गढ़ेवाल, गोविन्द सिंह गढ़ेवाल, छेदीलाल गढ़ेवाल, श्रीमति महेतरीन गढ़ेवाल, सुमति गढ़ेवाल, लता गढ़ेवाल, कमला गढ़ेवाल एवं बड़ी संख्या में कतिया समाज के अलावा ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन राजमणि गढ़ेवाल व बसंत गढ़ेवाल ने किया अन्त में आभार प्रगट करते हुए श्री संतोष गढ़ेवाल ने आयोजन का समापन किया।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।