छत्तीसगढ़िया त्यौहार हरेली की छटा बिखरेगी भिलाई में, गुड़ के चीले एवं ठेठरी-खुरमी का बंटेगा महाप्रसाद शनिवार 15 जुलाई को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के तत्वावधान में भिलाई के जेपी चौक सतनाम भवन से लगातार छठवीं बार (कोरोना काल को छोड़कर) जबर हरेली रैली निकलेगी । इस रैली में हजारों लोक कलाकार एवं लाखों छत्तीसगढ़ियाजन अपने प्रथम त्यौहार हरेली को उल्लासमय वातावरण में मनाते चलेंगे । सुसज्जित बैलगाड़ियों का जूलूस, बस्तरिहा रेला-पाटा, गेड़ी, पंथी, करमा, सुवा, राऊत नाचा, डंडा नृत्य करते हुए लोग प्रकृति के साथ-साथ अपनी मूल संस्कृति को बचा कर रखने का संदेश द…
© Copyright 2020 by AARUG News live bilaspur & All Right Reseved
Social Plugin