कोरोना से सीखें नये शब्द
coronavirus
![]() |
मास्क |
1) लॉकडाउन- कोई बड़ी बीमारी या आपदा के समय सभी लोगों को घर से बाहर निकने की छूट को खत्म कर देना, पूरी तरह से देश, राज्य, शहर, गाँव, को बंद कर देना लॉकडाउन कहलाता है इस परिस्तिथियों में बिना किसी एमरजेंसी कार्य के घर से बाहर नही निकलने दिया जाता।
![]() |
तालाबंदी |
कुछ अत्यावश्यक वस्तुओं को कुछ समय के लिए छूट दी जाती है जैसे- मेडिकल, राशन, दूध, बैंक आदि। इसमें कुछ समय के लिए आवश्यक वस्तुओं की बिक्री में भी रोक लगाया जा सकता है।
2) सोशल डिस्टेंस (सामाजिक दूरी) - सामाजिक दूरी का अर्थ होता है लोगों से खुद को दूर रखना, इसके द्वारा एक दूसरे व्यक्ति के द्वारा नजदीकी नही होती, सभी लोगों एक दूसरे लोगों से लगभग 5 फिट की दूरी बना कर चलते है भीड़ वाले स्थान पर नही जाते है, जिससे संक्रमण फैलने का ख़तरा कम हो जाता है।
![]() |
समाजिक दूरी |
फिजिकल डिस्टेंस (शारीरिक दूरी) - इसका मतलब होता है लोगों के बीच में इतनी दूरी होनी चाहिए कि दो लोगों की बॉडी एक दूसरे से ना टकरा, यहाँ दूरी तीन से छह फिट तक हो सकती है।
![]() |
Social distancing |
3) आइसोलेशन( स्वस्थ लोगों से दूरी)- इसमें कोई एसा व्यक्ति जो किसी गंभीर रोगों से ग्रसित हो, उसे अन्य स्वस्थ लोगों से अलग रखा जाता है, जो व्यक्ति इस तरह के रोगों से ग्रसित हो उनके करीब केवल मेडिकल स्टाफ को जाने की अनुमति होती है उसमें भी जो मेडिकल स्टाफ मरीज के करीब जाएगा उन्हें पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था के साथ जाना होता है।
![]() |
Coronavirus |
4) क्वारंटाइन- इस शब्द का अर्थ होता है कि कोई एसा व्यक्ति जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आया होता है उसे भी बीमारी की संभावना हो सकती है इस संभावना को देखते हुवे उस व्यक्ति को भी अन्य लोगों से दूर रखा जाता है। क्वारंटाइन व्यक्ति को एक निःचित समय के लिए लोगों के संपर्क से दूर रखा जाता है, यह अवधि कोरोना वायरस के समय (14 दिन या 21 दिन हो सकता है लेकिन सभी जगह यह अवधि अलग-अलग हो सकती है)
इन दिनों के बीच उस पर नजर रखा जाता है कि उस व्यक्ति पर कहीं रोग के कोई लक्षण तो नहीं उभर रहें हैं। इस बीच उस व्यक्ति के सम्पर्क में आये हुवे अन्य व्यक्तियों को भी क्वारंटाइन में रखा जाता है।
![]() |
सुरक्षा उपकरण |
5) पीपीई(सुरक्षा उपकरण)- पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंटस का मतलब है व्यक्तिगत सुरक्षा जहाँ किसी संक्रमण फैलाने वाले रोगों के संपर्क में आने की संभावना होती है या किसी पॉइजनिंग वायु के संपर्क में आने की संभावना होने पर स्वयं की सुरक्षा के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे- मास्क, गलप्स, चश्मा कपड़े, जूते कवर, हैलमेट, ईयर कवर, हेड कवर सभी।
हमारे web page में अपना विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें,
whatsapp No:- 7722 906664
email-anilpali635@gmail.Com
0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।