आपका आज 23 मई का राशिफल- देखिए आज आपके राशिफल में क्या अच्छा है आपके लिए-

आपका आज 23 मई का राशिफल- देखिए आज आपके राशिफल में क्या अच्छा है आपके लिए-
आपका आज 23 मई का राशिफल- देखिए आज आपके राशिफल में क्या अच्छा है आपके लिए-


राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है।राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना एवं औखगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का राशिफल बताया गया है जिसे पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।


 तो आइए देखते हैं आप का राशिफल

1. मेष
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपके खर्चों में कमी होगी और  धनोपार्जन में बढ़ोतरी होगी। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। काम से जुड़ी कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। आपके बड़ों की सलाह आपके काम आएगी। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी।आपकी सेहत में सुधार होगा।

2. वृष
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी, पारिवारिक जीवन अच्छा गुजरेगा। आप मानसिक रूप स्वस्थ रहेंगे एवं कार्य के प्रति जागरूक रहेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशी रहेगी। संतान से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है। यदि आप किसी प्रेम संबंध में है तो दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा और अपने प्रेमी के साथ समय गुजार पाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

3. मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे फिर भी काम को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। आज के दिन कोट कचहरी के मामलों से जितना दूर है आपके लिए अच्छा होगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंध में मधुर आएगी।स्वास्थ ठीक-ठाक रहेगा।

4. कर्क
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी जिससे इनकम के साधन बढ़ेंगे। परिवार का प्यार और साथ मिलेगा। गृहस्थ जीवन अच्छा गुजरेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति । प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।
आज आपको काम पे थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

5. सिंह
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों से जुड़े लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। काम पर ध्यान देकर उसे और अच्छा बनाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जरूरतों पर भी ध्यान देंगे।

6. कन्या
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आपके मान सम्मान में इजाफा होगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

7. तुला
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके काम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।अपने किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है लेकिन आज आपका चुप रहना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।अचानक से पैसों के आने की संभावना रहेगी। सेहत कमजोर रहेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

8. वृश्चिक
दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा । आज आप रुके हुए कामो को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेंगी।यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनके सामने अपने अपने प्रेम का इजहार कर देंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और वह गति पकड़ेगा। बिजनेस पार्टनर से भी रिलेशन अच्छे रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा।

9. धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने खर्चों कमी लाएंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते है। आज आपका दिन काफी बिजी रहेगा काम के सिलसिले में पूरा ध्यान देंगे। अपने विरोधियों के प्रति सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में खुशी और सुख शांति मिलेगी। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में आज अपने प्रेमी के दिल की बात सुनने और समझने का मौका मिलेगा।

10. मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा तथा प्रेम जीवन में भी सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से बीतेगा परिवार में कोई खुशी आ सकती है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

11. कुंभ
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और कारोबार में अच्छा तालमेल रहेगा जिससे आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आज आप कोई भी नई शुरुआत कर सकते हैं। आप किससे करनी आज आपका पूरा सहयोग करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध बेहतर बनेगे तो उनसे भी आपको आज अच्छे परिणाम की है। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा।

12.  मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा  आज आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। काम के सिलसिले में अधिक फोकस करने का दिन है जो आपके लिए आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने जीवन साथी को खुश रखने में आसानी होगी। प्रेम संबंधों से जुड़े हुए लोग अपने प्रेमी को खुश करने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

🌞 ~ *23  मई आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞  🌞 *दिनांक 23 मई 2020* 🌞 *दिन - शनिवार*  🌞 *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 🌞 *शक संवत - 1942* 🌞 *अयन - उत्तरायण* 🌞 *ऋतु - ग्रीष्म* 🌞 *मास - ज्येष्ठ* 🌞 *पक्ष - शुक्ल*  🌞 *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 12:17 तक तत्पश्चात द्वितीया* 🌞 *नक्षत्र - रोहिणी 24 मई प्रातः 04:52  तक तत्पश्चात मॄगशिरा* 🌞 *योग - अतिगण्ड सुबह 06:36 तक तत्पश्चात सुकर्मा* 🌞 *राहुकाल - सुबह 09:05 से सुबह 10:44 तक*  🌞 *सूर्योदय - 05:59* 🌞 *सूर्यास्त - 19:11*  🌞 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में* 🌞 *व्रत पर्व विवरण - गंगा दशहरा प्रारंभ*



🌞 ~ *23  मई आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌞 *दिनांक 23 मई 2020*
🌞 *दिन - शनिवार*
🌞 *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
🌞 *शक संवत - 1942*
🌞 *अयन - उत्तरायण*
🌞 *ऋतु - ग्रीष्म*
🌞 *मास - ज्येष्ठ*
🌞 *पक्ष - शुक्ल*
🌞 *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 12:17 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌞 *नक्षत्र - रोहिणी 24 मई प्रातः 04:52  तक तत्पश्चात मॄगशिरा*
🌞 *योग - अतिगण्ड सुबह 06:36 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
🌞 *राहुकाल - सुबह 09:05 से सुबह 10:44 तक*
🌞 *सूर्योदय - 05:59*
🌞 *सूर्यास्त - 19:11*
🌞 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
🌞 *व्रत पर्व विवरण - गंगा दशहरा प्रारंभ*

Post a Comment

0 Comments