राशिफल
आज दिनाक 24.5.2020 का राशिफल देखिए क्या कहते है आपके सितारे आज क्या अच्छा है आपके लिए -
ये हमारा दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और खगोलीय विश्लेषण किया जाता है ।
हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
मेष:
मेष राशि वाले लोग धन को लेकर चिंतित रहेंगे। परंतु इस वक्त सभी के साथ इसी तरह की स्थितियां हैं अतः परेशान न हों। कुछ समय बाद सभी चीजें अपने आप रही हो जाएंगी और धन का भी लाभ होगा। पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे।
वृषभ:
वृष राशि वाले लोगो के लिए आज का दिन कार्य में सफलता दिलाने वाला दिन है। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगो के लिए ही बहुत अच्छा समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना नजर आ रही है। आज किए गए निवेश आपको भविष्य में लाभ जरूर देंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि वाले लोग कंपटीशन में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराने में कामयाब रहेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। कुछ जातक इस समय ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करेंगे। खर्चों की अधिकता मन को परेशान कर सकती है।
कर्क:
कर्क राशि के लोगों का मानसिक बल उच्च रहेगा। आज आप अपनी इच्छा की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों के बावजूद भी धन प्राप्ति की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी।
सिंह:
सिंह राशि वालों को आज अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। काम को सिस्टमैटिक ढंग से करने के लिए उसकी प्री प्लानिंग पर ध्यान देंगे तो सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिल रहा है। आपके फैसले सही साबित होंगे। खर्च पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है।परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि वालों को अपने क्रोध पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। विरोधियों से उलझना ठीक नहीं रहेगा। तभी आप सुख शांति से समय का लाभ उठा पाएंगे। दूसरों के बजाय स्वयं पर फोकस करें। लेखन से जुड़े हुए जातकों के लिए उत्तम समय है।परिवार में कुछ तनाव का माहौल हो सकता है।
तुला:
तुला राशि वालों को बहुत मेहनत के बाद भी मन चाही सफलता नहीं मिल पा रही है। जितना ज्यादा काम पे ध्यान देंगे उतना बेहतर होगा। संचित धन से जरूरी खर्चों को निकालने में कामयाब रहेंगे। अभी कुछ समय के लिए सोच समझकर धन खर्च करें और अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें।परिवार के साथ समय बिताएंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वालों को आज अपने मन में कोई भी गलत विचार नहीं आने देना है। लड़ाई-झगड़े से दूर रहना अच्छा रहेगा। अपनी ऊर्जा का उपयोग कार्यक्षेत्र में करेंगे तो तरक्की मिलेगी। धन की दृष्टि से दिन सामान्य है। अभी कुछ दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
धनु:
धनु राशि वालों को अपने जुझारू नेचर की वजह से कामयाबी पाने में सफल रहेंगे। इससे मन भी प्रसन्न रहेगा। ब्याज के रूप में धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। भाग्य भी आपका पूरा साथ दे रहा है। खर्च नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। परिवार वालो का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर:
मकर राशि वाले हर चीज के अच्छे-बुरे पहलू का विश्लेषण करने की क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। प्राप्त धन को निवेश करके समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। बातचीत में सावधानी रखें ठीक रहेगा।परिवार में किसी से विवाद कि स्थिति बन सकती हैं।
कुंभ:
कुंभ राशि वाले आज कुछ प्रयोग अपने कार्यक्षेत्र में करेंगे और उसके द्वारा उन्हें सफलता मिलेगी। ऑफिस में उनके द्वारा लिए गए डिसीजन उनकी तरक्की में सहायक होंगे। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। परंतु निवेश का भी योग है, लेकिन खर्च को भी नियंत्रण में रखना जरूरी है।परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
मीन
मीन राशि वालों का समय आज मनोरंजन में व्यतीत होगा। छुट्टी के दिन अपने मन मस्तिष्क को आराम देने की कोशिश करेंगे। ताकि अगले दिन काम करने के लिए दुगनी ऊर्जा के साथ लग सकें। धन की प्राप्ति की संभावनाएं कम हैं। खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी है।परिवार के साथ समय बिताकर खुशी का अनुभव करेंगे।
,🌝🌚🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞🌚🌝
🌞 *दिनांक 24 मई 2020*
🌞 *दिन - रविवार*
🌞 *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
🌞 *शक संवत - 1942*
🌞 *अयन - उत्तरायण*
🌞 *ऋतु - ग्रीष्म*
🌞 *मास - ज्येष्ठ*
🌞 *पक्ष - शुक्ल*
🌞 *तिथि - द्वितीया 25 मई रात्रि 01:00 तक तत्पश्चात तृतीया*
🌞 *नक्षत्र - मॄगशिरा पूर्ण रात्रि तक*
🌞 *योग - सुकर्मा सुबह 06:26 तक तत्पश्चात धृति*
🌞 *राहुकाल - शाम 05:22 से शाम 07:01 तक*
🌞*सूर्योदय - 05:59*
🌞 *सूर्यास्त - 19:12*
🌞 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🌞 *व्रत पर्व विवरण - चन्द्र-दर्शन*
☀️ *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
☀️ *रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
☀️ *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
☀️ *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
☀️ *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।