नौतपा का चौथा दिन आज, राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं बढ़ा रहीं पारा-पहुंचा 44° के पार
रायपुर । हालांकि तापमान में इतनी अधिक वृद्धि का पूर्वानुमान मौसम विभाग को भी नहीं था, वैज्ञानिक भी आश्चर्य में हैं, मगर इसके पीछे मुख्य दो वजहें हैं-
1.पहली वजह राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं, जिनकी रफ्तार आठ से 10 किमी प्रति घंटा है तो 2.दूसरी बड़ी वजह है सूर्य का सीधे सिर पर होना। सूर्य की किरणें 90 डिग्री से धरती पर पड़ रही हैं। दोपहर 12-1 एक बजे के बीच परछाईं गायब भी हो रही है,
दिन तो दिन रात में भी पारा चढ़ा हुआ है। रायपुर में रात का अधिकतम पारा 32.4 डिग्री रिपोर्ट है जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
एसी को छोड़ दिया जाए तो सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे पंखा, कूलर काम नहीं कर रहे हैं। वहीं जलाशय सूख रहे हैं। खारुन का जल स्तर गिर रहा है। हालांकि लगातार गंगरेल से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि निकायों में पेयजल समस्या पैदा न हो। गर्मी से पानी बड़ी तेजी से वाष्पीकृत हो रहा है। वहीं भू-जल स्तर भी एक मीटर प्रति वर्ष गिरता जा रहा है।
गर्मी से बचने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करे और घर से बाहर ना निकले।

0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।