बिग ब्रेकिंग आरुग न्यूज...जवानों के बीच आपसी विवाद के बाद खूनी संघर्ष, घायल को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।

 नारायणपुर। जिला मुख्यालय से 38 किमी दूर आमदई कैंप में शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे जवानों के बीच आपसी विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। नक्सल मोर्चे पर कैंप में सुरक्षा जवानों के बीच हुई गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई है। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कैंप में एपीसी घनश्याम कुमेटी ने अपने तीन साथियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें लक्षराम प्रेमी कमर में गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। वहीं पीसी बिन्देश्वर साहनी और प्रधान आरक्षक रामेश्वर साहू को गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घायल जवान लक्षराम प्रेमी को रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद कैंप में अफसरों ने आरोपित जवान का हथियार छीन लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक बार फिर जवानों के बीच खूनी संघर्ष में दो जवानों की मौत हो गई है। जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी है। घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए ,संभाग एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कडेनार कैंप में छह जवानों की मौत के बाद इस क्षेत्र में यह दूसरी बार जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इससे crpf महकमे में हड़कंप मच गया है।
बिग ब्रेकिंग आरुग न्यूज...जवानों के बीच आपसी विवाद के बाद खूनी संघर्ष, घायल को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।

Post a Comment

0 Comments