बिग ब्रेंकिंग: अनलॉक 1.0 : छत्तीसगढ़ फिर बदला दुकानों के खुलने-, जानिए अतिरिक्त कितने घंटे का मिला छूट, सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी किया गया आदेश …
अनलॉक 1.0 : छत्तीसगढ़ फिर बदला दुकानों के खुलने-, जानिए अतिरिक्त कितने घंटे का मिला छूट, सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी किया गया आदेश …
रायपुर। प्रदेश में अनलॉक 1.0 चल रहा है इस बीच फिर से दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में आंशिक संसोधन किया गया है. अब संचालकों को दुकान खोलने और बंद करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है.
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा शुक्रवार को विभागों के सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर और विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर सामान्य दिनों में अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी है.
इसके पहले संचालकों को दुकान सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक ही खोलने की अनुमति थी.
0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।