बिग न्यूज : आज के बैठक में हुई चर्चा, जुलाई में केवल एडमिशन के कार्य किये जायेंगे, नही होगी पढ़ाई -


बिग न्यूज : आज के बैठक में हुई चर्चा, जुलाई में केवल एडमिशन के कार्य किये जायेंगे, नही होगी पढ़ाई, किसानों के लिए अगला क़िस्त -

बिग न्यूज : आज के बैठक में हुई चर्चा, जुलाई में केवल एडमिशन के कार्य किये जायेंगे, नही होगी पढ़ाई -



आरुग डेस्क । प्रदेश में जुलाई माह में स्कूल खुल सकते है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि एडमिशन कार्य के लिए खुलेंगे। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मंत्रियों के साथ बैठक की जिसमें कोरोना संकट के बीच हुई इस बैठक में मंत्रियों से विभागवार चर्चा हुई। इस दौरान स्कूलों के खोलने, कोरोना संकट की तैयारी, क्वारंटीन सेंटर की स्थिति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी।




हर बार की तरह बैठक में किसानों के लिए बड़ी सौगात भी निकाले है। सरकार के द्वारा तय किया गया है कि न्याय योजना की दूसरी किश्त अगस्त महीने में दी जायेगी। इससे पहले राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर न्याय योजना की शुरुआत हुई थी और किसानों को उनकी पहली किश्त जारी की गयी थी, अब 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती पर दूसरी किश्त जारी की जायेगी।

बैठक में जुलाई से स्कूलों में कक्षा संचालन की स्थिति नहीं बन पाने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में जुलाई महीने से स्कूल-कालेज के संचालन की स्थिति नहीं है, जुलाई से सिर्फ एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी, प्रदेश में मास्क को अनिवार्य किया गया है। वहीं क्वारंटीन सेंटर की स्थिति और कैसे बेहतर हो, इस पर चर्चा की गयी।




रविंद्र चौबे ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति को लेकर भी आज बैठक में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक स्थिति में काफी हद तक प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण रखा गया है, लिहाजा लॉकडाउन को अभी यथास्थिति बनाये रखा जायेगा।

बैठक में केंद्र से प्राप्त राशि को लेकर भी चर्चा हुई, साथ ही जरूरतमदों को काम दिलाने और खरीफ के सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर भी आज की बैठक में चर्चा की गयी।




Post a Comment

0 Comments