छत्तीसगढ़ में कार से बरामद हुए 1.13 करोड़ रुपये, साथ ही पकड़े गए दो शख्स पढ़िए पूरा मामला -

छत्तीसगढ़ में कार से बरामद हुए 1.13 करोड़ रुपये, साथ ही पकड़े गए दो शख्स पढ़िए पूरा मामला -
छत्तीसगढ़ में कार से बरामद हुए 1.13 करोड़ रुपये, साथ ही पकड़े गए दो शख्स पढ़िए पूरा मामला -

रायपुर । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक कार से पुलिस को 1.13 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है। इन रुपयों को दो शख्स कार में छिपा कर ले जा रहे थे। 
पुलिस  द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जब इन दो व्यक्तियों से इन रुपयों को लेकर सवाल किया गया तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद पुलिस ने इन रुपयों को जब्त कर लिया।

महासमुंद के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले 30 साल के प्रतीक छापड़िया और 28 वर्षीय सुरेंद्र सोना महासमुंद से रायपुर गाड़ी में आ रहे थे। इस दौरान उन्हें सीमा पर स्थित जांच चौकी पर पकड़ा और गाड़ी की तलाशी ली तो कार में 1,12,99,200 रुपये मिले।
पुलिस के मुताबिक, इन दोनों ही व्यक्तियों ने इन रुपयो को कार में छिपा कर रखा था। इसके बाद पुलिस की तरफ से किए गए सवाल का ये दोनों ही संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

ऐसे में अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इन लोगों के पास इतने रुपये आए कहां से।

Post a Comment

0 Comments