राजधानी: नगर निगम ने आज चुने जाएंगे ज़ोन अध्यक्ष, आज ही होगा मतदान, मतगणना और आज ही परिणाम घोषित

राजधानी: नगर निगम ने आज चुने जाएंगे ज़ोन अध्यक्ष, आज ही होगा मतदान, मतगणना और आज ही परिणाम घोषित-




रायपुर। राजधानी में नगर निगम के जोन में आज अध्यक्ष चुना जाएगा. जिसके लिए निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. जोन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने-अपने जोनल कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन की प्रक्रिया होने के बाद दोपहर को मतदान होगा और उसके तत्काल बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी.





ऐसी होगी प्रक्रिया

जोन अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार 11 जून को दोपहर 12 बजे शुरू की जाएगी जहां जोन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने-अपने जोनल कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे.

आयुक्त सौरभ कुमार के अनुसार दोपहर 12.10 मिनट से 12.15 मिनट तक प्रथम सम्मिलन वार्ड समिति के जोन अध्यक्ष के निर्वाचन की तारीख सूचना पटल जोन कार्यालय में दी जाएगी. इसके बाद 12.15 मिनट से 12.45 मिनट तक प्रथम सम्मिलन वार्ड समिति के जोन अध्यक्ष के नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जाएंगे. इसके बाद 12.45 मिनट से 12.50 मिनट तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी. फिर सही पाये गये नाम निर्देशन पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन होगा. 12.50 मिनट से एक बजे तक नाम वापस ले सकते हैं. दोपहर 1 बजकर 5 मिनट से 1 बजकर 20 मिनट तक मतदान और उसके तत्काल बाद मतगणना होगी और मतगणना के तत्काल बाद ही परिणाम की घोषणा की जाएगी.



Post a Comment

0 Comments