बिग ब्रेंकिंग : शिक्षकों को लेकर 15 जून को होंगे कई बड़े फैसले, क्रमोन्नति, पदोन्नति के अलावा ग्रेडेशन व सीनियरिटी लिस्ट सहित 15 बिंदुओं पर हो सकता है फैसला-
रायपुर 10 जून 20 स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर 15 जून को बड़ा निर्णय हो सकता है। DPI के द्वारा सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग को बुलायी है, जिसमें 15 बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी।
मुख बातों पर ध्यान दें तो कांफ्रेंसिंग के एजेंडा में क्रमोन्नति और पदोन्नति के मसले पर भी चर्चा होगी। DPI ने सभी संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारी से इस प्रकरणों की जानकारी मांगी है।
साथ ही शिक्षक एलबी की संभाग स्तरीय सीनियरिटी लिस्ट, हाईस्कूल टीचर एवं प्रधान पाठक प्राथमिक विद्यालय ई और टी के ग्रेडेशन को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।
पूर्व माध्यमिक शाला में कार्यरत प्रधान पाठकों के ग्रेडेशन को लेकर भी रिपोर्ट मांगी गयी है, जिस के मुताबिक इस विषय पर भी चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही शिक्षक एलबी की संभाग स्तरीय वरीष्ठता सूची और जनवरी में रिटायर हुए कर्मचारियों के पेंशन की स्थिति को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी।
आगामी बैठक में मध्याह्न भोजन के साथ सूखा राशन वितरण की स्थिति एवं आनलाइन 'पढ़ई तुंहर दुआर' की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी।






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।