BIG BREAKING COVID19: फिर मिले 22 नए कोरोना।पॉजिटिव,स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी आरएमएचओ भी संक्रमित पाया गया
बलौदाबाजार। आज बुधवार को 22 नए कोरोना मरीजों मिले है जिसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने की है. स्वास्थ्य विभाग का एक ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारी (आरएमएचओ) और चार साल का बच्चा भी संक्रमित पाया गया है. कल रात को भी 16 नए मरीज मिले थे. इसके साथ ही जिले में अब तक 58 संक्रमित मरीज मिले है, जबकि एक्टिव केस 50 और जबकि 8 मरीज स्वास्थ्य होकर घर भी लौट चुके हैं.
आज 22 मिले नए मरीज मिले है, जिसमें बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत गाँव बोड़ा 1, बिनोधा 1, डोंगिया 1, बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत लवन 7, धाराशिव 5 कसडोल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम नरधा 5, भाटापारा 2 मरीज मिले हैं. यह सभी क्वारेंनटाइन सेंटर में थे, केवल एक मरीज भाटापारा के होम क्वरेंटाइन में था. धाराशिव में एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी आरएमएचओ भी संक्रमित पाया गया है. सभी मरीजों को रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है. साथ ही मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है.





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।