बिग ब्रेंकिंग: सभी नियंत्रण रखें - डीजीपी के द्वारा सभी आईजी और एसपी को पत्र जारी कर दिए सख्त निर्देश ।
रायपुर। उरला में टीआई के द्वारा राहगीर को पीटने के मामले में मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद अब डीजीपी ने ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की और कड़े शब्दों में पत्र जारी कर अमानवीय व्यवहार करने वाले पुलिस वालों पर कार्यवाही करने की बात कहीं।
इस मामले में मुख्यमंत्री की नाराजगी जाहिर करते ही टीआई नीतिन उपाध्याय को एसएसपी आरिफ शेख ने लाइन अटैच भी कर दिया है। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस तरह की हरकत करने वाले वर्दीधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीजीपी के द्वारा सभी आईजी और एसपी को पत्र जारी किया है सख्त निर्देश दिए है। आईजी और एसपी को अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों पर कठोर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं।
डीएम अवस्थी ने पत्र जारी कर कहा है कि ऐसी कोई भी घटनाओं के लिए या मारपीट करने वाले अधिकारियों की वजह से अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के मेहनत भी बेकार हो जाता है और विभाग की भी बदनामी होती है। इस लिए पर विशेष ध्यान रखा जाए और विभाग की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।