ब्रेकिंग न्यूज - केंद्र में स्कूल खोलने की तैयारी लगभग पूरी, नई गाइड लाइन जारी…

ब्रेकिंग न्यूज - केंद्र में स्कूल खोलने की तैयारी लगभग पूरी, नई गाइड लाइन जारी…



ब्रेकिंग न्यूज - केंद्र में स्कूल खोलने की तैयारी लगभग पूरी, नई गाइड लाइन जारी…


नई दिल्ली –

केंद्र में 6 चरणों में खोले जाएंगे स्कूल

पहले चरण में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू होंगी. इसके एक सप्ताह के बाद दूसरे चरण में 9वीं और 10वीं की कक्षाएं शुरू की जाएंगी फिर दो हफ्ते बाद 6वीं से 8वीं तक कक्षाएं शुरू होंगी. 3 हफ्ते बाद तीसरी से पांचवी तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी. 4 हफ्ते बाद पहली से दूसरी की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. 5 हफ्ते बाद अभिभावकों की सहमति से ही नर्सरी केजी की कक्षाएं शुरू की जाएंगी.




NCERT के गाइडलाइन के मुताबिक स्कूल में बच्चों को ऑड और ईवन के आधार पर बुलाया जाएगा. ऐसा कहा गया है कि बच्चो को कमरे के बजाय खुले में पढ़ाया जाए तो बेहतर होगा.

NCERT की गाइडलाइन के मुताबिक, स्कूल ऑड-ईवन के आधार पर खोले जाएंगे. बच्चों के ऑड-ईवन रोल नंबर के आधार पर स्कूल तीन-तीन दिन बुलाया जाएगा. बच्चे एक साथ स्कूल नहीं जाएंगे. क्लास भी दो शिफ्ट में होंगी. इसके साथ ही क्लास बंद कमरों की बजाय खुले मैदान में लगाई जाएं, ये सुझाव है और स्कूल में एसी बिल्कुल भी नहीं चलाई जाएगी. इसके साथ ही बच्चे की डेस्क पर उसका नाम भी लिखा जाएगा. ऐसा इसलिए ताकि बच्चा हर दिन एक ही जगह पर बैठे. हर बच्चे के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा.


रोजाना सैनिटाइज हों, ये सुनिश्चित करना प्रबंधन का काम होगा। मॉर्निंग असेंबली और एनुअल फंक्शन जैसा कोई आयोजन नहीं होगा। स्कूल में प्रवेश से पहले छात्रों और स्टाफ की स्क्रीनिंग होगी। स्कूल के बाहर खाने-पीने के स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए कॉपी, पेन, पेंसिल या खाना शेयर करने की मनाही होगी। बच्चों को अपना पानी साथ लाना होगा। हर बच्चे के लिए मास्क पहनना जरूरी होगी। स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल न रखने पर बच्चे के पेरेंट्स को सूचित किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments