मौसम ब्रेकिंग - मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ हो सकती है बारिश -

मौसम ब्रेकिंग - मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ हो सकती है बारिश - 


मौसम ब्रेकिंग - मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ हो सकती है बारिश -
प्रतीकात्मक चित्र


रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटों के अंदर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. निसर्ग तूफान कुछ कमजोर हो रहा है, लेकिन इसकी वजह से राज्य के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग ने 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 18 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है.





मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार निसर्ग चक्रवात कुछ कमजोर होकर पश्चिमी विदर्भ में अकोला के पास स्थित है. इसके उत्तर पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इसके कारण राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. वही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.
मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किए है।






देखे जिलों के नाम
 कोरिया,
जशपुर,
सरगुजा,
बलरामपुर,
सूरजपुर,
बिलासपुर,
मूंगेली,
कोरबा,
रायगढ़,
कबीरधाम,
 बेमेतरा,
राजनांदगांव,
दुर्ग,
बलौदा बाजार,
रायपुर,
सुकमा,
दंतेवाड़ा
और बस्तर
जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों की कई तहसीलों में तेज बारिश भी हो सकती है.






मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार निसर्ग तूफान का असर तेज हवाओं के रूप में दिखेगा.  30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. वहीं कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बताई जा रही है . इसके अलावा मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने की संभावना जताई है. बीते दिनों रायपुर में 35.8, दुर्ग 36.6, बिलासपुर 31.4, जगदलपुर 31.6, अम्बिकापुर 28.0, पेंड्रा 29.6 तापमान दर्ज किया गया.






विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक चूंकि प्रदेश में कल हवाओं के साथ बारिश हुई है, इस कारण अगले कुछ दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री तक इजाफा हो सकता है.




Post a Comment

0 Comments