BREAKING COVID19: रायपुर में कोरोना का प्रकोप, फिर मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव-
रायपुर। रायपुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. रायपुर में देर रात को 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान मिली है. जिनमें 6 साल 4 साल के बच्चे भी शामिल है. इसके साथ ही राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के जानकारी के द्वारा नए मिले कोरोना मरीज रायपुर से अलग-अलग जगह के रहने वाले है, संक्रमित मरीज तेलीबांधा, शहीद नगर बीरगाँव, डब्लूआरएस कॉलोनी, कृष्णा नगर देवपुरी और एयरपोर्ट के जैनम भवन के निवासी हैं. इन जगहों पर पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा इन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवा रही है. इसके साथ ही इलाकों को सेनेटाइज और सील करने की कार्रवाई जारी है.
रायपुर में अब तक कोरोना के 85 मरीज मिले चुके है. जिनमें से 75 सक्रिय मरीज है, जिनका इलाज चल रहा है. वही इस बीमारी से 9 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 व्यक्ति की मौत भी हुई है.






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।