- प्रदेश में आज कुल 93 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। जिनमे से 17 बिलासपुर जिले से हैं।
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में मिले 17 मरीजों में सबसे ज्यादा बिलासपुर में मिले है, इन मरीजों में बिलासपुर ग्रामीण में 2, सरकंडा से 3, कुदुदंड से 1, एफसीआई रोड से 1, जूना बिलासपुर से 1, कोनी से 1 पॉजिटिव मिला है, वहीं बिल्हा क्षेत्र से 5 और तखतपुर क्षेत्र में 1 मरीज शामिल है।
विनोबा नगर में रहने वाली महिला का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही जैसे महिला को पता चला वह घर से निकलकर सीएमडी चौक में आकर खड़ी हो गई है। इससे चौक में दहशत का माहौल हो गया, जिससे सूचना मिलते ही लोगों ने तारबाहर पुलिस को जानकारी दी। तारबाहर एसएचओ प्रदीप आर्या अपने स्टाफ़ के साथ मौके पर पहुंचे, और प्रशासन ने उसे तत्काल कोविड हॉस्पिटल शिफ्ट किया।
बिलासपुर शहर में कोरोना मरीज बड़ी तेजी से बढ़ रहें है, सुरु में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या यहां बहुत ही कम थी, लेकिन जैसे ही प्रवासी श्रमिकों के वापस लौटने की प्रक्रिया सुरु हुई है वैसे ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी जिले में बड़ी तेजी से बढ़ने लगे है, अब बिलासपुर संभाग में प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हैं। शहर के लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुवे एहतियात बरतने की ज़रूरत है।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।