कोविड अस्पताल में गूंजी किलकारी, डॉक्टरों ने रचा इतिहास, कोरोना संक्रमित महिला की सफलतापूर्वक हुई डिलवरी-
![]() |
| प्रतीकात्मक चित्र |
रायगढ़। कोरोना के बीच रायगढ़ में बनाए गए कोविड अस्पताल से एक खुशखबरी मिली है. यहां एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे की किलकारियां गूंजने से अस्पताल का माहौल बहुत अच्छा हो गया.
जिस महिला की डॉक्टरों ने सुरक्षित डिलीवरी कराई है वह कोरोना संक्रमित थी और उसका इलाज वही कोविड अस्पताल में चल रहा था.
बताया जा रहा है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर कहा, “रायगढ़ कोविड अस्पताल में गूँजी किलकारी कोविड अस्पताल रायगढ़ के चिकित्सीय स्टाफ ने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की सफल व सुरक्षित डिलीवरी करा कर नया इतिहास रचा,डिलीवरी के पश्चात जच्चा बच्चा दोनों की हालत स्थिर.”






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।