कलेक्टर पर दुष्कर्म का लगा आरोप, पुलिस ने FIR दर्ज किया, जांजगीर जिले के पूर्व कलेक्टर के खिलाफ धारा 376, 506, 509 ख के तहत जुर्म दर्ज किया गया
जांजगीर। महिला के द्वारा पूर्व जांजगीर-चाम्पा जिले के पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक पर एक शासकीय कर्मचारी की पत्नी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उन्होने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।
महिला के द्वारा किये गए शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसपी पारुल माथुर ने मामले की जांच के आदेश दिए है, महिला के बयान दर्ज करने के बाद सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज किया गया है। धारा 376, 506, 509 ख के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। इस दौरान थाने में एसपी और एडिशनल एसपी दोनों मौजूद रहे।
महिला के मुताबिक कलेक्टर चेंम्बर के गेस्ट रूम में उसके साथ 15 मई को दुष्कर्म किया गया है। महिला ने आरोप लगया है कि उसने कलेक्टर से दूरी बनानी चाही, तो उन्होंने उसके पति को जॉब से निकालने की धमकी दी।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।