बड़ी खबर: मंत्री टी एस सिंह देव के बंगले में 10 कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव, स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट निगेटिव.....

बड़ी खबर: मंत्री टी एस सिंह देव के बंगले में 10 कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव, स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट निगेटिव.....
रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बंगले में कार्यरत 10 कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने के बाद सिंह देव के बंगले को सील कर दिया गया है. कुछ दिनों पहले मंत्री के बंगले में अंबिकापुर से अाई कैंसर पीड़ित एक महिला बंगले में रुकी हुई थी , जिसकी जांच रिपोर्ट संक्रमित आई थी. इस महिला के संपर्क में वहां काम करने वाली एक महिला आई थी. जिसके संपर्क में आने से 10 कर्मचारी की कोरोना संक्रमित हो गये. वही टी एस सिंह देव विशेष सहायक समेत पीएसओ की रिपोर्ट निगेटिव आई है. सुरक्षा की दृष्टि से सभी को क्वारेंटाइन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments