बड़ी खबर : बिलासपुर में बटालियन जवान, जेल प्रहरी, आबकारी निरीक्षक, गृहणी मिलाकर कुल 17 कोरोना पॉजिटिव मिले है.....
बिलासपुर– जिले में आज कोरोना के 17 नए मरीजों की पहचान की गई। इन मरीजों में 12 बिलासपुर शहर के रहने वाले हैं, और 5 मरीज मस्तूरी क्षेत्र के हैं। आपको बता दे कि मस्तूरी क्षेत्र के एक महिला मरीज की मौत हुई है, जिसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
बिलासपुर शहर में आज 12 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से सकरी बटालियन के 3 जवान व एक नर्स शामिल है, इसके अलावा एक जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक का ड्राइवर और एक जेल प्रहरी की पत्नी कोरोना संक्रमित हुई है। वहीं कोटा के टेंगनमाड़ा क्षेत्र के कोरोना संक्रमित पटवारी की पत्नी और बेटी भी संक्रमण का शिकार हुए हैं, जो दयालबंद क्षेत्र के नारियल कोठी में रहते हैं, साथ ही आबकारी विभाग के 3 प्रशिक्षु निरीक्षक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, जो बीते दिनों रायपुर में ट्रेनिंग में गए थे। जिनमे 1 उसलापुर व 2 सरकंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा मस्तूरी क्षेत्र के किरारी से चार और रिसदा से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है।
एक महिला की मौत
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी क्षेत्र के किरारी में रहने वाली 45 साल की मौत हुई है, जिसका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। महिला कैंसर और टीबी से पीड़ित थी, उसका बीते डेढ़ साल से इलाज चल रहा था। उसे इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां से उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।