मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जुलाई से प्रदेश में गोधन न्याय योजना का करेंगे शुभारंभ-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया के किये गए घोषणा के द्वारा 20 जुलाई से पूरे राज्य में गोधन न्याय योजना प्रारंभ होने जा रही है। इस योजना की सुरुवात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गृहक्षेत्र पाटन से करेंगे। दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने ट्वीटर के माध्यम से अधिकारिक जानकारी साझा की है।
यह भी बताया गया है कि 31 जुलाई तक सभी 216 गौठानों से खरीदी की जाएगी। वहीं 30 ग्राम पंचायतों से एक साथ खरीदी की जाएगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना का शुभारंभ ’हरेली पर्व’ से करने का निर्णय लिया है। जिसके साथ ही कल 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ गोधन न्याय योजना की नींव रखी जाएगी।






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।