कोरोना अपडेट - स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज का मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 105 नए मरीजों की पुष्टि, 1 मौत, और मरीज हुए 73 डिस्चार्ज.......

कोरोना अपडेट - स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज का मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 105 नए मरीजों की पुष्टि, 1 मौत, और मरीज हुए 73 डिस्चार्ज.......
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप तेजी से फ़ैल रहा है, राज्य में हर दिन कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने आज फिर मेडिकल बुलेटिन जारी कर राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 105 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 73 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, आज एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।

आज प्रदेश में बिलासपुर से 18, सुकमा से 18, नारायणपुर से 18, सरगुजा से 12, रायपुर से 9, बलरामपुर से 8, राजनांदगांव से 7, कोंडागांव से तीन, रायगढ़ से 2, कोरबा से 2, कांकेर से 2, दुर्ग से 1, गरियाबंद से 1, सूरजपुर से 1, जशपुर से 1, बस्तर से 1 और दंतेवाड़ा से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

Post a Comment

0 Comments