कोरोना ब्रेकिंग - राज्य में 305 नए मरीज, 4 की मौत......

कोरोना ब्रेकिंग - राज्य में 305 नए मरीज, 4 की मौत......
रायपुर– छत्तीसगढ़ में आज कुल 305 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई, वहीं 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है, साथ ही 261 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 7489 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2502 है।

प्रदेश में आज कुल 305 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनमें रायपुर जिले से 161, दुर्ग से 80, बिलासपुर से 18, बलौदा बाजार से 16, राजनांदगांव से 13, कांकेर से 5, मुंगेली सूरजपुर कबीरधाम से दो-दो और बालोद, बेमेतरा, महासमुंद, सरगुजा, कोरिया व दंतेवाड़ा से 1-1 मरीजों की पहचान हुई है। साथ ही बीती रात जांजगीर से 2 मरीज मिले थे।

Post a Comment

0 Comments