बड़ी खबर - अनियमित कर्मचारी "वर्चुअल रैली" के माध्यम से अपनी 5 सूत्रीय मांगो शासन-प्रशासन के समक्ष रखा तथा 23 जुलाई को "क्रांति दिवस" के रूप मनाया.......

बड़ी खबर - अनियमित कर्मचारी "वर्चुअल रैली" के माध्यम से अपनी 5 सूत्रीय मांगो शासन-प्रशासन के समक्ष रखा तथा 23 जुलाई को "क्रांति दिवस" के रूप मनाया.......
रायपुर - छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के द्वारा ‘‘23 जुलाई 2020‘‘ को क्रान्ति दिवस के अवसर पर अपनी 5 सूत्रीय माँगों को लेकर ‘‘वर्चुअल रैली‘‘ का आरम्भ किया गया जिसमें महासंघ के फेसबुक से प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारियों को जोड़ते हुये संबोधित किया| साथ ही प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टर को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम अपनी 5 सूत्रीय माँगों का ज्ञापन सौंपा गया| ये पहला मौका है जब अनियमित कर्मचारी अपनी माँगों को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लिया गया, जाहिर सी बात है कि सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, किसी भी कर्मचारी की छटनी नहीं करने तथा आउटसोर्सिंग बंद करने के वादे किये हैं किन्तु वहीं दूसरी ओर अनियमित कर्मचारियों की छंटनी प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है|

गोपाल गिरी गोस्वामी, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं 15 अन्य पदाधिकारियों द्वारा वर्चुअल रैली सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी से किसी भी अनियमित कर्मचारियों की छंटनी/सेवा समाप्त नहीं किये जाने के साथ ही किसी प्रकार की शिकायत पर नियमित कर्मचारियों की भांति नोटिस जारी, जांच प्रक्रिया एवं दोषी पाये जाने पर निलंबन की कार्यवाही संबधित अधिसूचना/दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया |

 उल्लेखनीय है की प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारी/अधिकारी के नियमितिकरण करने, विगत 4-5 वर्षों से निकाले गए अनियमित कर्मचारियों को बहाल करने, छटनी न किये जाने, शासकीय सेवाओं में आउटसोर्सिंग/ठेका प्रथा को पूर्णतः समाप्त कर कर्मचारियों का समायोजन करने, अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने वादा के विपरित सरकार द्वारा किसी प्रकार का प्रावधान/घोषणा नहीं होने से काफी निराश है और इस वादाखिलाफी के खिलाफ महासंघ अपने गतिविधियों को गति देने "वर्चुअल रैली" का आयोजन किया| इस रैली को 50000 से अधिक लोगो ने देखा और टिप्पणी की|

महासंघ इस वर्चुअल रैली के सफल क्रियान्वयन के लिए मिडिया साथियों, महासंघ के पदाधिकारियों, सदस्य साथियों को तहेदिल शुक्रिया अदा करता है| द्वितीय चरण की रैली 24 जुलाई को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच होगा जिसमे जिला/विकासखंड स्तर के साथियों अपनी बात रखने का अवसर दिया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments