बड़ी खबर - रायपुर सखी सेंटर से 5 दिन पहले गायब हुई युवती का आज दिनांक तक पता नहीं चला.... इसे प्रशासन की लापरवाही कहे या उदासीन रवैया...... पढ़े पूरी खबर -
आरुग न्यूज (Web Desk) | रायपुर में संचालित हो रहें सखी सेंटर से एक युवती लापता हो गई है, लेकिन वहाँ के संचालकों की उदासीनता और लापरवाही से 5 दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है और उसकी अस्मत से लेकर जान पर बन आई है। काम की तलाश में बालोद जिले से भटकते हुए 18 वर्षीय एक युवती 16 जुलाई को राजधानी रायपुर आई थी। इस दौरान वो काम मांगते-मांगते पंडरी स्थित एक कपड़े की दुकान में जा पहुंची।
दुकान संचालक ने बिना किसी जान पहचाने के उसे काम पर रखने से इंकार कर दिया और पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए कहा। युवती पर हुवे संदेह की वजह से उसे सखी सेंटर में छोड़ दिया गया। अगले दिन 17 जुलाई को युवती सखी सेंटर से लापता हो गई।
इधर इस मामले में सखी सेंटर प्रभारी प्रीति पांडेय का कहना है कि युवती के सखी सेंटर से फरार होने की सूचना उनके द्वारा कोतवाली थाने में दी गयी है। युवती के सेंटर में दाखिल होने के बाद उसका काउंसलिंग कराया गया था। उसने बालोद से काम ढूंढने के सिलसिले में रायपुर आने की बात कही थी। युवती ने यह भी बताया है कि उसके माता-पिता नहीं है, बालोद में वह अपने बुआ के घर रहती है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।