बड़ी खबर - सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वो भाई होने का फर्ज निभाएंगे और बहन द्वारा मांगे गए तोहफे को जरूर देंगे.... पढ़े पूरी खबर ......
रायपुर। भाजपा नेत्री सरोज पांडेय के भेजे राखी और खत का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि वे उनकी मांग को स्वीकार करते है और जल्द ही उनको तोहफा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीटर पर सरोज पांडेय को विश्वास दिलाया है कि अपनी बहन के मांगे तोहफे से उन्हें किसी तरह का इंकार नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बेहद साफ शब्दों में लिख दिया है कि इससे यह प्रमाणित हो गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने केवल वादा खिलाफी की है।
0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।