BIG NEWS : राजधानी के थानों से दो थानेदारों को हटाया… प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएसपी को सौंपी जिम्मेदारी.....

BIG NEWS : राजधानी के थानों से दो थानेदारों को हटाया…  प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएसपी को सौंपी जिम्मेदारी.....



रायपुर। राजधानी के दो प्रमुख थानों के थानेदारों को लाइन पर भेजकर, उनकी जगह पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएसपी को तैनात कर दिया गया है। इनमें थानों में गंज थाना और कोतवाली थाना शामिल है। गंज थाना में संजय पुंढ़ीर और कोतवाली थाना में आरके पात्रे बतौर थानेदार पदस्थ थे। दोनों अब रक्षित आरक्षी केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे।
लाइन में भेजे गए गंज थाना प्रभारी संजय की जगह प्रशिक्षु डीएसपी पारूल अग्रवाल एवं कोतवाली थाना में आरके पात्रे की जगह प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत खांडे फिलहाल दायित्व संभालेंगे।

 इस संबंध में एसएएसपी रायपुर अजय यादव ने आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि यह किसी तरह की सजा या दंडात्मक कार्रवाई का हिस्सा नहीं है, बल्कि प्रशिक्षु डीएसपी को फील्ड ट्रेनिंग कराए जाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद थानेदारों को वापस थानों में लाया जाएगा, वहीं प्रशिक्षण ले रहे डीएसपी को अन्यत्र पदस्थापना दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments