चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग व सरकारी विभाग में रिक्त पदों में भर्ती को लेकर दुसरे दिन शिवनाथ केशरवानी, प्रदेश प्रवक्ता बैठे अन्न जल रहित क्रमिक अनशन पर-
प्रथमेश, जिला अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश बघेल व्यापम से चयनित अभ्यर्थियों के होते हुए प्रत्येक जिले में संविदा से शिक्षकों की भर्ती क्यों कर रही है, यह सरकार के द्वारा बनाई गई संस्थाओं की अवहेलना है और मेहनत करके परीक्षा देकर चयन हुए छात्रों के साथ धोखा है, संविदा नियुक्ति में भारी भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी होने की आशंका है।
वरिष्ठ अधिवक्ता के ए अंसारी का कहना था आज पूरे प्रदेश के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलित हो रहे हैं और प्रदेश के बेरोजगारों में सरकार के खिलाफ बहुत गुस्सा है।
किसान मोर्चा के नंद कश्यप जो इस आंदोलन को समर्थन देने आए थे उन्होंने आज के समय जब लोगों को रोजगार और नौकरी की आवश्यकता है उस वक्त सरकार इन चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में अनावश्यक देरी कर रही है।
स्वराज इंडिया के प्रदेश संगठन मंत्री डी डी सिंग ने आंदोलन को समर्थन दिया और कहा कि उनका संगठन इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा रहेगा।
बिलासपुर जिले में आज दो मुख्य मांग को लेकर पार्टी के दुसरे दिन शिवनाथ केशरवानी, प्रदेश प्रवक्ता अन्न जल रहित क्रमिक अनशन पर दुसरे दिन नेहरु चौक, बिलासपुर में बैठे हैं, और कहा है कि हमारी केवल दो मांग है ..
1.14580 शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति ।
2.प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्त पदों में भर्ती की मांग।
इन्हीं दो मांगों के साथ अब हम अनशन कर रहे है ।
"मधुकर राव वाशिंग" ने कहा हम तो कोंग्रेस सरकार द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट ने संकल्प पत्र का नाम दिया था उन्हें फिर से वह संकल्प पत्र पढ़ना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश के युवाओं से क्या वादे किए थे अभी तक उस योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सरकार कुछ भी कार्य नही कर रही है। अब तो ऐसा प्रतीत हो रहा है की सरकार सत्ता पाने के लालच में यह सब वादे कर युवाओं को व प्रदेश की जनता के भावना के साथ छल कपट करने के उद्देश्यों से कार्य कर रही है।
युवा नेता अनिलेश मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवाओं के बीच में पहली ऐसी सरकार है जिन्होंने महज 18 महीने में ही अपनी लोकप्रियता को खो चुकी है सरकार हमारी मांगो को नहीं मानती है तो सभी संगठन के प्रमुख आम आदमी पार्टी के संपर्क में है वह जल्द ही एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा रही है
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता के ए अंसारी, रेल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नागेश्वर मिश्रा, किसान मोर्चा से नंद कश्यप, स्वराज इंडिया से डी डी सिंग, प्रथमेश जिलाध्यक्ष, शिवनाथ केशरवानी प्रदेश प्रवक्ता,मधुकर राव वाशिंग, ईश्वर सिंग चंदेल,अनिलेश मिश्रा अरविंद पांडेय, सत्यपाल ओगरे, देवेंद्र गुप्ता, रामनाथ जितपुरे, संजय अग्रवाल, रेणु तिवारी, सूर्यकांत निर्मलकर, संजय गढ़ेवाल,*
पदाधिकारी व कार्यकर्ता व शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी उपस्थित थे ।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।