शिक्षा ब्रेकिंग - स्कूली बच्चों को निःशुल्क किताबें वितरण करने का आदेश जारी... पहली से दसवीं तक के बच्चों को मिलेंगी किताबे.... पढ़े पूरी खबर.....
रायपुर - सत्र 2020-21 में स्कूली बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान करने के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक और सभी जिला शिक्षा अधिकारी जिला मिशन समन्वयक को पत्र जारी किया है, जारी पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि कक्षा पहली से दसवीं तक की सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण 14 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लेना है।यह वितरण कार्य कोविड-19 से संबंधित सतर्कता हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पालको और शिक्षकों के माध्यम से सुविधा अनुसार पूरा कराया जाना है, ध्यान रहे कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को वितरण हेतु शाला में नहीं बुलाया जाना है।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पात्र विद्यार्थी निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति से वंचित ना रहे। दिशा निर्देश के अनुपालन में शाला, संकुल, विकासखंड और जिला स्तर पर वितरण और पावती संबंधी दस्तावेज और रजिस्टर का संधारण करते हुए शत-प्रतिशत वितरण कार्य पूरी करने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी/ जिला समन्वयक 10 दिन के अंदर 24 अगस्त तक लोक शिक्षण संचालनालय को भेजेंगे. इसके साथ ही निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की प्राप्ति और वितरण के ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी. जिसकी एंट्री संबंधी जानकारी पृथक से भेजी जाएगी ।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।