बड़ी ख़बर: अमिताभ के साथ बेटे अभिषेक का भी आया कोरोना पॉजिटिव.. जया-ऐश्वर्या की रिपोर्ट नेगेटिव.....

बड़ी ख़बर: अमिताभ के साथ बेटे अभिषेक का भी आया  कोरोना पॉजिटिव.. जया-ऐश्वर्या की रिपोर्ट नेगेटिव.....
मुम्बई– बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद उनको मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है. 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात की जानकारी दी है। इसके बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी संक्रमित हुए है, अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। वही जया बच्चन और ऐश्वर्या की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हॉस्पिटल में शिफ्ट कर रहे हैं. हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है. परिवार और बाकी स्टाफ टेस्ट करवा रहे हैं. जांच के नतीजों का इंतजार है. पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे काफी करीब रहे हैं उन सभी से निवेदन है कि अपना टेस्ट करवा लें.”।
आपको बता दे कि वेब सीरीज की डबिंग के लिए जाते थे अभिषेक

अभिषेक बच्चन की डेब्यू वेब सीरीज ब्रीद इंटू द शैडोज 10 जुलाई को रिलीज हुई है. पिछले कई दिनों से अभिषेक इस वेब सीरीज की डबिंग के लिए स्टूडियो जा रहे थे. उन्हें कई बार डबिंग स्टूडियो के बाहर मास्क लगाये स्पॉट किया गया था. डबिंग के लिए उनके को-एक्टर अमित साध में जाया करते थे. इन दोनों को साथ में भी देखा गया था. अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में बताया है।


अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का टेस्ट भी किया गया लेकिन उन दोनों का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है. अमिताभ के पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे परिवार और स्टाफ का टेस्ट करवाया गया, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है. ये परिवार और फैन्स के लिए खुशी की बात है. हालांकि अभी भी बाकी घरवालों और घर के स्टाफ के टेस्ट रिजल्ट का आना बाकी है.

Post a Comment

0 Comments