राशिफल - कर्क राशि में सूर्य चंद्र का शुभ संयोग, जानें राशियों पर प्रभाव

राशिफल -कर्क राशि में सूर्य चंद्र का शुभ संयोग, जानें राशियों पर प्रभाव
आज चंद्रमा का संचार अपनी ही राशि कर्क में हो रहा है। वहीं सूर्य पहले से ही कर्क राशि में चल रहे हैं। इस प्रकार से आज सूर्य और चंद्र का मिलन हो रहा है। ऐसे में किन राशियों को होगा फायदा और किनको नुकसान जानिए


मेष :

अकारण पड़ने वाले व्यवधान से आज आपको होने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम की आवश्यकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
 

वृषभ:

कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें। कुछ मामलों में आपको सूझबूझ से काम लेना होगा और मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। मगर धैर्य बनाए रखें। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।


मिथुन:

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। हालांकि मान सम्मान बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेने से बचें और समझदारी से काम लें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। सुख व दुःख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें तो खुश रहेंगे। परिवार के लोग आपका हर मुश्किल में साथ देंगे। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

सहज ही सभी काम समय पर बनते नज़र आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। किसी मित्र के आगमन से मन प्रसन्‍न होगा और कुछ वक्‍त के लिए आप अपनी सभी समस्‍याओं को भूल जाएंगे। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

उत्सव व त्यौहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लेंगे तो सारी परेशानियां खत्‍म हो जाएंगी। माता के स्‍वास्‍थ्‍य में कुछ गिरावट आ सकती है। बुजुर्गों की सेवा करें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।


तुला:

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा। किसी मेहमान के आने से शाम का वक्‍त अच्‍छा कटेगा और मन को हल्‍का लगेगा। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आकांक्षा रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। मगर आपको अपने काम से काम रखने की जरूरत। ऐसे में बाकी चीजें अपने आप ही सही हो जाएंगी। आज भाग्‍य 69 फीसदी साथ देगा।

धनु:

वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सबसे पहले न लें। वक्‍त इस वक्‍त समझदारी से काम लेने का है। बेहतर होगा कि आप अपने मन के कार्यों को करें। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

मकर:

पराक्रम भाव और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी। इस वक्‍त आपको धन के खर्च को कम करने की जरूरत है। आने वाले वक्‍त के लिए बचाकर चलें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी। मित्रों के साथ आपको आनंद की अनुभूति होगी और आप अपना समय अच्‍छा काट लेंगे। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।


मीन:

लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खान पान में परहेज करना ही युक्ति संगत है, अन्यथा अपच अजीर्ण का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा। मित्रों के आने से आपको खुशी होगी और मन प्रसन्‍न रहेगा। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

Post a Comment

0 Comments