छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता के बेटे ने की खुद को गोली मारकर खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी....
अंबिकापुर। अंबिकापुर के बाबू पारा निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, मृतक का नाम अर्जुनेंद्र सिंह है, उसे स्थानीय कांग्रेस नेता का बेटा बताया जा रहा है,ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, अर्जुनेंद्र ने सिक्स राउंड पिस्टल से खुद को गोली मारी है. जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने सिक्स राउंड पिस्टल बरामद किया है.
आखिर युवक ने किस कारण से खुदकुशी की और पिस्टल किसका है, इसकी तफ्तीश में पुलिस जुटी है.




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।