मौसम अलर्ट - मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, रायपुर में जमकर हुई बारिश, इन जिले में भी तेज बारिश की आशंका है......

मौसम अलर्ट - मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,  रायपुर में जमकर हुई बारिश, इन जिले में भी तेज बारिश की आशंका है......




रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दोपहर जमकर बारिश हुई। इस दौरान जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त नजर आए। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया था कि प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है। आपको बता दे की दक्षिण ओडिशा में चक्रवात बना हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण ओडिशा में 1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवात बना हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में आज और कल बारिश की स्थिति बनी रहेगी।






आज प्रदेश के कवर्धा, बिलासपुर, अंबिकापुर, समेत अन्य जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोंडागांव, बस्तर, बिलासपुर, गरियाबंद नारायणपुर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वा अनुमान लगाया है कि यहां तेज बारिश हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments