Corona Breaking: प्रदेश में आज 115 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत, 170 डिस्चार्ज
रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर 100 से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को 115 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 170 स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। प्रदेश में आज एक कोरोना पॉजिटिव 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत भी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में मौत का आंकड़ा 29 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। आज मिले 115 मरीजों में
रायपुर से 50,
कोंडागांव से 23,
बिलासपुर से 8, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही,
कोरिया और नारायणपुर से 5-5, कांकेर से 4,
दंतेवाड़ा और जांजगीर चांपा से 3-3,
बीजापुर, दुर्ग और बलरामपुर से 2-2, बस्तर,
सुकमा, सरगुजा से 1-1




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।