दुर्घटना: संयुक्त कलेक्टर की कार दुर्घटना ग्रस्त, मौके पर 01 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल-

 दुर्घटना: संयुक्त कलेक्टर की कार दुर्घटना ग्रस्त, मौके पर 01 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल-




जांजगीर. (आरुग वेब डेस्क) अकलतरा क्षेत्र के पास बीती रात नेशनल हाइवे- 49 में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमे अज्ञात वाहन ने संयुक्त कलेक्टर की कार को जबरदस्त टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, चालक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।


जानकारी के मुताबिक कार जांजीगीर के संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा की है, लेकिन हादसे के वक्त वह कार में मौजूद नहीं थे। उनका ड्राइवर किसी काम से जांजगीर से अकलतरा की ओर जा रहा था, तभी ये घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरताल के पास हुई।

इस दुर्घटना में निकेश राठौर गंभीर की मौत हो गई, वहीं कमल राज, पप्पू गोंड़ और सरवन गोंड़ गंभीर रूप से घायल हैं, तीनों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।

Post a Comment

0 Comments