कोरोना अपडेट : प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा हुआ 100 के पार, आज मिले 313 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि......

कोरोना अपडेट : प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा हुआ 100 के पार, आज मिले 313 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि......
रायपुर। राज्य में कोरोना के कहर से 5 और मौत के बाद अब तक की मौत का आंकड़ा 104 पहुंच गया है। मंगलवार को  कुल 313 नए केस सामने आने से एक्टिव मरीजों की संख्या 3595 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि 222 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि कर बताया कि आज मिले मरीजों में 

रायपुर से 73, 
दुर्ग से 47, 
रायगढ़ से 28, 
राजनांदगांव से 18, 
बिलासपुर से 17, 
कोंडागांव से 15,
 दंतेवाड़ा से 14, 
कांकेर से 12, 
नारायणपुर, जांजगीर चांपा और बेमेतरा से 11-11, 
कोरबा से 9, 
बलौदाबाजार से 8,
 बस्तर और सुकमा से 7-7, 
महासमुंद, सूरजपुर और बीजापुर से 5-5, 
धमतरी, बालोद, गरियाबंद और मुंगेली से 2-2,
 कोरिया 1 मरीज सामने आए हैं।

Post a Comment

0 Comments