अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) ने कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू से मिलकर पूर्व में उनके द्वारा किया गया वादा याद दिलाते हुए, लगाई गुहार अब तो घोषणा पत्र के वादे अनुसार नियमितीकरण करो सरकार-
गौरेला/पैंड्रा/मरवाही न्यूज! क्षेत्रीय दौरे में पहुंचे पहुँचे कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू के सामने अतिथि शिक्षक(विद्यामितान) ने अपनी समस्याओ से अवगत कराते हुये कहाँ कि अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) जो गत 4 वर्षो से निरंतर अति संवेदनशील क्षेत्र में शिक्षा का गुणवत्ता एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम में निरंतर सुधार कर रहे हैं जिसमें ऐसे भी बीहड़ क्षेत्र के स्कूल हैं जहाँ 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया गया हैं परंतु उन्हे अपने ही भविष्य की चिंता सताने लगी हैं उनका कहना था कि बच्चो के जीवन में हम निरंतर ज्ञान का दीपक जला रहे हैं परंतु उसी दीपक के तले हमारा भविष्य अंधकारमय हो रहा हैं क्योंकि इस अस्थाई शिक्षकीय सेवा अवधि में शासकीय नौकरी की आयु समाप्त हो रहा हैं / व्याख्याता शिक्षक के समान सभी योग्यता पूर्ण होते हुये भी अब- तक नियमितिकरण नही हुआ हैं ऊपर से कोरोना महामारी में शिक्षको के परिवार का रोजी-रोटी छीन लिया हैं पीछले 5 माह से वेतन न मिलने से आर्थिक एवं मानसिक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा हैं / इन सभी समस्याओ के संबंध में अतिथि शिक्षक (विद्या मितान) ने कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू से मिलकर सरकार के घोषणा पत्र अनुसार नियमितिकरण का वादा याद दिलाया एवं गत 5 माह से वेतन नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया इस संदर्भ में कैबिनेट मंत्री का कहना था कि तत्काल इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी को सभी समस्याओ के अवगत कराया जायेगा तथा सभी समस्याओ का तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। जिसके लिये अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) संघ द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री जी का आभार प्रकट करते हुये खुशी जाहिर की।






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।