रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा विभाव के द्वारा 30 अगस्त 2020 को आईटीआई के विभागीय पोर्टल cgiti.cgstate.gov.in में प्रथम चयन सूची जारी होगी।

 रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा विभाव के द्वारा 30 अगस्त 2020 को आईटीआई के विभागीय पोर्टल cgiti.cgstate.gov.in  में प्रथम चयन सूची जारी होगी।

Aarug.com



रोजगार तकनीकी शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सभी आईटीआई में 31 अगस्त को पहली चयन सूची जारी होने के बाद संस्था के द्वारा चयन सूची को संस्था के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जायेगा। और साथ ही आवेदकों के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरते समय दिए गए
मोबाईल नम्बर पर आई टी आई और ट्रेड का के नाम के साथ सेलेक्शन मैसेज भेजा जाएगा।

1 सितम्बर से जारी किए गए प्रथम सूची के द्वारा आप को कॉउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। जिसका आवेदकों का नाम प्रथम चयन सूची में आयेगा उनको 1 सितम्बर से 3 सितम्बर के बीच आईटीआई में संपर्क कर के अपने एड्मिसन प्रक्रिया की जानकारी ले सकते है। दिए गए दिनाँक में आप के द्वारा एडमिशन नही लेने पर आवेदको को दूसरा अवसर नही दिया जाएगा।

इसलिए आपके मोबाइल नंबर पर जिस भी आई टी आई का नाम और ट्रेड की जानकारी हो वहाँ आप 1 से 3 सितंबर के बीच एडमिशन ले सकतें है ।

प्रथम चयन सूची में नाम न आने से निराश न हो , विभाग के द्वारा पोर्टल पर द्वितीय चयन सूची 7 सितम्बर को जारी किया जाएगा जिसमें आप का नाम आने पर आप एड्मिसन ले सकतें है। जिसकी चयन सूची 8 सितम्बर को संस्था में चस्पा कि जाएगी ।

द्वितीय चयन सूची में नाम आने वाले को 9 सितम्बर से 11 सितम्बर के बीच मे एडमिशन लेना होगा है। इसके बाद अगर संस्था में खाली सीट बच जाती है तो आप को तीसरे लिस्ट के माध्यम से अवसर दिया जाएगा।
तीसरा लिस्ट आई टी आई के द्वारा जारी किया जाएगा।

आप चयन लिस्ट देखने के लिए पोर्टल में जाकर अपनी रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड डाल कर देख सकते है अगर साइट में प्रॉब्लम हो तो आई टी आई संस्था में जा कर जानकारी ले सकते है।

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आईटीआई में आपका सिलेक्शन होता है तो आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर में मैसेज आयेगा।

नीचे कॉउंसलिंग का टाइम टेबल दिया गया है उसे अच्छे से रीड कर ले। अधिक जानकारी आपको हमारे सोशल लिंक पर मिल जायेगा
। 





Post a Comment

0 Comments