छत्तीसगढ़ विद्या मितान शिक्षक कल्याण संघ के द्वारा संसदीय सचिव गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद को घोषणा पत्र में किए वादे अनुसार छत्तीसगढ़ के मूल निवासी विद्या मितानों नियमित करने एवं 300 वंचित विद्या मितान के बहाली लिए सौंपा गया ज्ञापन-
बालोद । आरुग न्यूज - विदित हो कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल आदरणीय अनुसुइया उइके जी के द्वारा मुख्यमंत्री के सचिव को विद्या मितान शिक्षकों को शिक्षक संवर्ग में नियमित करने के लिए लेटर जारी किया गया है। ज्ञात हो कि अभी गत वर्षो में लगभग 300 विद्या मितान सेवा से वंचित कर दिए गए हैं जोकि इनके लिए आर्थिक संकट खड़ी कर चुकी है, यह वही शिक्षक है जो बस्तर और सरगुजा तथा छत्तीसगढ़ के संपूर्ण आदिवासी अंचल जैसे बिहड़ क्षेत्रों में शिक्षा का दीपक जला रहे हैं इन्हीं विद्या मितान के मेहनत और लगन के कारण बस्तर सरगुजा और छत्तीसगढ़ के समस्त नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा का ग्राफ स्तर बढ़ा है ।
विद्या मितान शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा संसदीय सचिव विधायक गुंडरदेही विधायक माननीय "कुंवर सिंह निषाद जी" को संसदीय सचिव बनाए जाने के अवसर पर शाल व श्रीफल से भेंट किया गया। उनको विद्या मितान (जिसे वर्तमान सरकार ने अतिथि शिक्षक नाम दिया है) शिक्षकों जिनकी संख्या छत्तीसगढ़ में 2516 है को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किया वादे के अनुसार नियमितीकरण करने तथा गत 5 माह से वेतन नहीं मिलने की बात कही गई । जिस पर माननीय संसदीय सचिव जी ने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री से बात करने तथा शीघ्र नियमितीकरण कराने एवं लंबित वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विद्या मितान शिक्षकों ने घोषणा पत्र की प्रति, शिक्षा मंत्री जी के लेटर पैड का प्रति,टीएस बाबाजी के लेटर की प्रति, व छत्तीसगढ़ के समस्त विधायकों का समर्थन पत्र संसदीय सचिव जी को दिया गया। इस हेतु उचित कार्यवाही का भरोसा संसदीय सचिव जी ने विद्या मितान शिक्षक संघ को दिया।









0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।